The Foundation has been funded largely by its promoters since 2020, and every rupee received has gone into service rather than administration. As AAWAS opens and the community kitchen begins cooking, we need help to carry it.
2020 से यह संस्था मुख्यतः अपने प्रवर्तकों द्वारा वित्तपोषित रही है, और प्राप्त हर रुपया प्रशासन नहीं, सेवा में लगा है। अब जब आवास प्रारंभ हो रहा है और सामुदायिक रसोई चलने वाली है, हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है।
On a phone this opens GPay, PhonePe, Paytm or your bank app directly.
मोबाइल पर यह सीधे GPay, PhonePe, Paytm अथवा आपका बैंक ऐप खोलेगा।
If your UPI app shows a "payment limit" error, WhatsApp us — we will arrange another way for you to give.
यदि आपके UPI ऐप में "भुगतान सीमा" की त्रुटि दिखे, तो हमें व्हाट्सएप कीजिए — हम भुगतान का अन्य माध्यम बता देंगे।
In your UPI app, choose "Pay" or "Send" → "Mobile Number", enter this number, and confirm the name shows RETIREMENT INDIA FOUNDATION before you pay.
अपने UPI ऐप में "Pay" अथवा "Send" → "Mobile Number" चुनें, यह नंबर भरें, और भुगतान से पहले नाम RETIREMENT INDIA FOUNDATION देखकर पुष्टि करें।
QR codes get replaced and UPI IDs get faked — it is the reason we run our Know Your Donee campaign. So please do to us what we ask you to do to everyone: before you confirm, your app must show the name RETIREMENT INDIA FOUNDATION. If it shows anything else, stop and tell us on WhatsApp.
QR बदल दिए जाते हैं और UPI आईडी नकली बना दी जाती हैं — इसी कारण हम "दान से पहले पहचान" अभियान चलाते हैं। इसलिए जो जाँच हम सबके लिए कहते हैं, वही हमारे साथ भी कीजिए: भुगतान से पहले आपके ऐप में नाम RETIREMENT INDIA FOUNDATION दिखना चाहिए। कुछ और दिखे तो रुकिए और हमें व्हाट्सएप कीजिए।
A yearly membership at ₹2,100 supports the Foundation's work through the year and keeps you closer to what we do — updates, invitations, and a say in the community we are building.
₹2,100 की वार्षिक सदस्यता वर्ष भर फाउंडेशन के कार्य को सहयोग देती है — अद्यतन जानकारी, आमंत्रण, और हमारे बनते समुदाय में आपकी सहभागिता के साथ।
Same UPI ID as above (jana220568101@janabank) — this just pre-fills the ₹2,100 amount. After paying, send your name and phone on WhatsApp and we will register your membership and confirm.
ऊपर जैसा ही UPI आईडी (jana220568101@janabank) — यहाँ केवल ₹2,100 पहले से भरा है। भुगतान के बाद अपना नाम एवं फ़ोन व्हाट्सएप पर भेजें, हम सदस्यता पंजीकृत कर पुष्टि करेंगे।
Most reliable: scan the QR code above and enter the amount yourself — some UPI apps (Google Pay in particular) block tap-to-pay links to bank-issued IDs like ours as a safety measure, so these buttons may not open every app.
सबसे भरोसेमंद तरीका: ऊपर का QR कोड स्कैन करें और राशि स्वयं भरें — कुछ UPI ऐप (विशेषकर Google Pay) सुरक्षा कारणों से हमारे जैसे बैंक-जारी आईडी के सीधे लिंक नहीं खोलते।
These amounts are roughly half of the actual cost — the Foundation funds the rest from its own resources. Any amount helps; these are only suggestions.
ये राशियाँ वास्तविक लागत की लगभग आधी हैं — शेष फाउंडेशन अपने संसाधनों से वहन करता है। कोई भी राशि सहायक है; ये केवल सुझाव हैं।
Our 80G approval is being renewed with the Income Tax Department. Until that is confirmed we are not issuing 80G certificates, and we would rather tell you that now than promise a receipt we cannot deliver. Your donation still goes entirely to the work. Send us your details anyway and we will issue your certificate the moment renewal comes through:
हमारी 80G स्वीकृति का नवीनीकरण आयकर विभाग के पास प्रक्रियाधीन है। पुष्टि होने तक हम 80G प्रमाणपत्र जारी नहीं कर रहे — अधूरा वादा करने से बेहतर है यह अभी बता देना। आपका दान पूरी तरह कार्य में ही लगेगा। विवरण अभी भेज दीजिए; नवीनीकरण होते ही प्रमाणपत्र जारी कर देंगे:
Donors outside India: the Foundation is not registered under FCRA, so we are not permitted to accept contributions from foreign citizens, including OCI card holders. Indian passport holders living abroad may donate from an NRE or NRO account. If you are unsure which applies to you, please ask us first.
भारत के बाहर से दान: संस्था FCRA के अंतर्गत पंजीकृत नहीं है, अतः हम विदेशी नागरिकों — OCI कार्ड धारकों सहित — से अंशदान स्वीकार नहीं कर सकते। विदेश में रह रहे भारतीय पासपोर्ट धारक NRE अथवा NRO खाते से दान कर सकते हैं। संदेह हो तो कृपया पहले हमसे पूछ लें।
The Foundation is a Section 8 non-profit registered at Prayagraj, Uttar Pradesh. We do not employ fundraisers and nobody is paid a commission on donations.
यह संस्था प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में पंजीकृत धारा 8 की ग़ैर-लाभकारी संस्था है। हम कोई फंडरेज़र नियुक्त नहीं करते और दान पर किसी को कमीशन नहीं दिया जाता।
← Back to Retirement India Foundation ← रिटायरमेंट इंडिया फाउंडेशन पर लौटें